लक्ष्मणगढ़ में देवस्थान विभाग की बड़ी कार्यवाही, प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस का जाब्ता रहा मौजूद

लक्ष्मणगढ़ में देवस्थान विभाग की बड़ी कार्यवाही, प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस का जाब्ता रहा मौजूद

लक्ष्मणगढ़ में देवस्थान विभाग की बड़ी कार्यवाही, प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस का जाब्ता रहा मौजूद

लक्ष्मणगढ़। यहां के न्यामा मंदिर में चादरपोशी को लेकर हुए कथित विवाद के बाद राजस्थान देवस्थान विभाग ने सोमवार को अचानक प्रशासनिक अमले व पुलिस जाब्ते के साथ मंदिर पहुंची जहां अपनी कार्यवाही को अंजाम देते हुए मंदिर को अपने नियंत्रण में लिया। न्यायालय के आदेश के बाद देवस्थान विभाग की टीम ने सोमवार को मंदिर की दिवार पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान विभाग के सहायक आयुक्त महेंद्र देवतवाल, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, पुलिस उप अधीक्षक दिलीप मीणा सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा। इस दौरान मौके पर व्यापारी व नागरिक भी मौजूद थे। विभाग ने न्यामा मंदिर में न्यायालय के आदेश पर सोमवार को कार्यवाही करते हुए देवस्थान विभाग ने मंदिर से जुड़ी सभी संपतियों, दुकानों, बैंक व कृषि भूमि को अपने नियंत्रण में लेते हुए नोटिस चस्पा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *