वार्ड 39 के निर्दलीय पार्षद लोकेश सैनी ने भाजपा को दिया समर्थन
लक्ष्मणगढ़। वार्ड नंबर 39 से निर्दलीय निर्वाचित पार्षद लोकेश सैनी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। लोकेश सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के आवास पर पहुंचकर भाजपा के प्रति अपना भरोसा जताया और पार्टी को समर्थन देने की बात कही। उनके समर्थन से लक्ष्मणगढ़ में आगामी सभापति चुनाव को लेकर भाजपा के समीकरणों को मजबूती मिलने की संभावना है।
दो और निर्दलीय पार्षद दीपक जाजोदिया और संपत चेजारा ने भाजपा को दिया समर्थन।
लक्ष्मणगढ़। नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा खेमे में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को निर्दलीय पार्षद दीपक जाजोदिया और संपत चेजारा ने भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया से मिल अपना समर्थन जताया। इसके बाद भाजपा कैंप कार्यालय में प्रभारी सुनील कुमावत के नेतृत्व में दोनों पार्षदों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों निर्दलीय पार्षदों के भाजपा खेमे में आने से लक्ष्मणगढ़ निकाय में भाजपा के राजनीतिक समीकरण और मजबूत होने के संकेत मिले हैं।
