योगाचार्य ढाकाराम जी ऑस्ट्रेलिया की संसद में “भारत गौरव सम्मान” से विभूषित
Yogacharya Dhakaram was honored with the “Bharat Gaurav Samman” in the Australian Parliament.
ऑस्ट्रेलिया की पार्लियामेंट में योगाचार्य ढाकाराम जी का भव्य सम्मान
आज बुधवार, 10 जून 2026 को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया में वैश्विक स्तर पर ‘भारत गौरव अवार्ड्स 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक पंडित सुरेश मिश्रा जी के कुशल संयोजन में आयोजित इस गरिमामयी मंच पर योगाचार्य ढाकाराम जी को उनके अतुलनीय योग अवदान के लिए सम्मानित किया गया।
Yogacharya Dhakaram was honored with the “Bharat Gaurav Samman” in the Australian Parliament.
इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान मंच पर संस्कृति युवा संस्था के प्रणेता पंडित सुरेश मिश्रा जी, मेंहदीपुर बालाजी के श्री महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज, राकेश शुक्ला जी एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों के कर-कमलों द्वारा गुरुजी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में विक्टोरिया पार्लियामेंट के सदस्य (MP) मेंग हेंग टाक (Meng Heang Tak), कमिशनर विविएन न्गुयेन (Vivienne Nguyen), और लेजिस्लेटिव असेंबली के सदस्य स्टीव मैक्गी (Steve McGhie) सहित कई वैश्विक हस्तियों ने गुरुजी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
वैश्विक मंच पर भारत की सनातन योग परंपरा को यह ऐतिहासिक गौरव दिलाने औरइस भव्य आयोजन के लिए संस्कृति युवा संस्था एवं पंडित सुरेश मिश्रा जी का सहृदय आभार।
Yogacharya Dhakaram was honored with the “Bharat Gaurav Samman” in the Australian Parliament.