The Scientific Way to Bend Forward Uttanasana Yogacharya Dhakaram

आगे झुकने का वैज्ञानिक तरीका: उत्तानासन योगाचार्य ढाकाराम

आगे झुकने का वैज्ञानिक तरीका: उत्तानासन
योगाचार्य ढाकाराम

The Scientific Way to Bend Forward: Uttanasana
Yogacharya Dhakaram

उत्तानासन एक योगासन है जो हमारे मन और मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे हमारे टखनो, पिंडलियों और जांघ की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। यह आसन कमर दर्द में भी बहुत लाभकारी है।

आसान का तरीका:
1. अपने एड़ी और पंजों को मिला लीजिए।
2. अपने बगल से दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठा लीजिए।
3. अब हाथों को कंधों के बराबर लाकर हाथों को कंधों से आकाश की तरफ घुमा लीजिए।
4. अब दाएं हाथ को दाहिनी तरफ खींचेंगे और बाएं हाथ को बाएं तरफ खींचेंगे दोनों हाथों को खींचते हुए सर के ऊपर ले जाएंगे।
5. अब हाथों को खींचते हुए धीरे-धीरे कमर को सीधा रखते हुए कूल्हों के जोड़ से मतलब ( हिप्स जॉइंट )सेआगे की ओर झुकेंगे।
6. हाथों की हथेलियों को हम पैरों के पास रखेंगे जितना झुक सकते हैं हम आगे की ओर झुकेंगे।
7. हमारी स्पाइन बिल्कुल सीधी रहेगी।
8. धीरे-धीरे श्वास को निकलते हुए और आगे झुकने की कोशिश करना है।
9. कम से कम 1 से 2 मिनट तक आपको इस आसन में रहना है।
10. आसन से वापस आने के लिए, धीरे-धीरे जैसे हम आसन में गए थे वैसे ही हम वापस आएंगे।

आसान के फायदे:
• टखनो, पिंडलियों और जांघ की मांसपेशियों को ताकत देता है।
• कमर दर्द में फायदा करता है।
• मन और मस्तिष्क को शांत करता है।
• खून का संचार सिर की तरफ करता है।

सावधानियां:
• अगर आप पहली बार इस आसन को कर रहे हैं तो शुरुआत में 1 मिनट तक ही इस आसन में रहें। धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।
• अगर आपको आसन करते समय किसी भी तरह की तकलीफ महसूस हो तो आसन तुरंत छोड़ दें।
• आसन के बाद शांत होकर कुछ देर तक विश्राम करना चाहिए।
• आसन को नियमित रूप से करने से अधिक लाभ मिलता है।
निष्कर्ष:
उत्तानासन एक बहुत ही फायदेमंद योगासन है। अगर आप इस आसन को सही तरीके से करते हैं तो आपको इसके कई फायदे मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *