Bhamashah Meghraj Singh performed puja during the two-day long Navratri fair at Rajal Baisa Dham.

राजल बाईसा धाम पर दो दिन तक चले नवरात्रा मेले के दौरान भामाशाह मेघराज सिंह ने पूजा किl

लाडनूं ()। उपखंड के गांव समना में स्थित श्री राजल बाईसा धाम में नवरात्रा महोत्सव पर आयोजित विशाल मेले और भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गांव के ठाकुर सुरेंद्र सिंह (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) एवं पुजारी सोहन सिंह ने बताया कि करणी माता के अवतार के रूप में प्रसिद्ध चारण कुल की राजल बाईसा के धाम समना की ख्याति सर्वत्र है और इस धाम के कारण ही समना गांव में सभी तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध हो पाईं हैं। यहां राजल बाईसा धाम पर दो दिन तक चले नवरात्रा मेले के दौरान भामाशाह मेघराज सिंह ने दिन के समय में पूजा-पाठ किया। उन्होंने मंदिर विकास में अपना सहयोग करने की घोषणा भी की। सायंकालीन आरती में भाग लेने के बाद झांकियों का उद्घाटन शिवपाल सिंह (गुलाबजी चाय जयपुर),भैरूसिंह, श्योपाल सिंह, प्रियंका चौधरी प्रशासक रींगण, सुनील बेनीवाल भीडासरी, ओम प्रकाश, भंवरा राम, युवा नेता आलोक घिंटाला, लक्ष्मण सिंह सांवलोदा, ओम साहू व बीरमाराम सैन द्वारा फीता काट कर किया गया। सांई दल द्वारा इस कार्यक्रम में 7 प्रकार की झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।तत्पश्चात् शुरू हुई विशाल भजन संध्या सुबह तक जागरण के रूप में चली। मेला आयोजन समिति के गिरवर सिंह, पंकज, भवानी, डूंगर सिंह, प्रदीप व भगवान सिंह ने बताया कि सिंगर प्रकाश व अर्जुन दाधीच, हेमलता, कोमल नथानी व डांसर दुर्गा परिहार सहित आधे दर्जन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया। मेले के दौरान विभिन्न स्टॉलें भी लगाई गई। मेले में तमाम तरह की सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं पूर्ण सुव्यवस्थित रहीं, जिन्हें देखकर सभी उनकी सराहना की। शारीरिक शिक्षक संघ के नेता कृष्ण कुमार प्रजापत, संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता जगदीश प्रसाद घिंटाला, ओम प्रकाश दैया, वेद प्रकाश, प्रहलाद स्वामी व भंवर सिंह जोधा सहित सभी लोगों ने बताया कि श्री राजल बाईसा धाम समना का यह मेला क्षेत्र के प्रतिष्ठित मेलों में शुमार है। इस मेले के आयोजन में समना, रेवाड़ा व डोबरा सहित आस पास के गांव-ढाणी के सर्वसमाज के लोगों का पूरा सहयोग रहता है। यहां की सुविधाओं के लिए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, ग्राम पंचायत रींगण एवं अन्य भामाशाह निरन्तर प्रयासरत हैं। गौरतलब है कि लाडनूं क्षेत्र में लोक आस्था के चलते उपखंड के विभिन्न स्थानों पर लोकदेवताओं बाबा रामदेव, वीर तेजाजी महाराज, झुंझारजी महाराज, भभूता सिद्धजी, कैशरिया कंवरजी तथा हरिराम बाबा आदि के समय-समय पर मेले लगते हैं और भजन संध्याएं आयोजित होती रहती हैं, जिनमें क्षेत्र के लोगों में परस्पर प्रेम और आपसी सामाजिक सहयोग एवं समरसता को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *