संपादक सुभाष चंद्र शर्मा
बीकानेर विकास प्राधिकरण की लगभग 100 बीघा भूमि के अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही
BDA takes action against encroachment and illegal plotting on approximately 100 bighas of land.
बीकानेर, । बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को ग्राम चकगर्बी के विभिन्न सरकारी खसरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया एवं खातेदारी खसरों पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार श्री महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में बीडीए टीम ने चकगर्बी में अतिक्रमण हटाते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इन अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनी एक प्रॉपर्टी डीलिंग दुकान को भी सीज किया गया। श्री रतनू ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां सतत रूप से किया जाएगा।
BDA takes action against encroachment and illegal plotting on approximately 100 bighas
