National Executive Meeting of Shri Maharshi Gautam Educational and Charitable Trust; a modern hostel will be built; 66 new members joined.

श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक; बनेगा आधुनिक छात्रावास; 66 नए सदस्य जुड़े

बीकानेर में राष्ट्रीय ट्रस्ट की बैठक, विद्यार्थियों के लिए बनेगा आधुनिक छात्रावास; 66 नए सदस्य जुड़े

देशभर से जुटे समाजबंधु, ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण, मेंटरशिप और प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन योजनाओं पर मंथन

बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए गुर्जर गौड़ समाज के प्रतिनिधियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने शिक्षा के विस्तार, छात्र हित और समाज के शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

“National Executive Meeting of Shri Maharshi Gautam Educational and Charitable Trust; a modern hostel will be built; 66 new members joined.”

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय ने कहा कि ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त शैक्षणिक ऋण उपलब्ध करा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को भामाशाहों के सहयोग से गोद लेकर उच्च शिक्षा दिलाने की योजना संचालित है तथा जल्द ही यूथ मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर समाज के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

संरक्षक कैलाश जोशी (नई दिल्ली) ने आईएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समाज स्तर पर कोचिंग एवं मार्गदर्शन व्यवस्था शुरू करने की

आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की विशेषता यह है कि संस्था का प्रत्येक रुपया केवल शिक्षा पर खर्च किया जाता है।

महामंत्री जी.एल. तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट से वर्तमान में करीब दो हजार सदस्य जुड़े हैं और देशभर के विद्यार्थियों को लगातार शैक्षणिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक नए ट्रस्टी और सदस्यों को जोड़ने का आह्वान

किया।

बैठक में ट्रस्ट के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौबे (सिंगापुर) द्वारा विकसित नई वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इसमें ट्रस्ट की सभी प्रमुख योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में गौतम समाज सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, गौतम भवन नोखा के

अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया, अनिल जोशी (नई दिल्ली), सावित्री प्रसाद गौतम, चंद्रशेखर शर्मा, जुगल उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, मोहनलाल जाजड़ा, विजय उपाध्याय, गजानंद शर्मा, भंवर पंचारिया, रामेश्वर पंचारिया (नेपाल), रतिराम जोशी, राधेश्याम उपाध्याय, प्रेम शर्मा, हेमाराम जोशी, मानाराम पंचारिया, किशन जोशी, राजेश पंचारिया तथा महेंद्र पंचारिया

सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 66 नए सदस्यों ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने पुखराज शर्मा को जोधपुर जिला अध्यक्ष तथा मनोहरलाल पंचारिया को बालोतरा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री गोपाल जोशी ने किया

“National Executive Meeting of Shri Maharshi Gautam Educational and Charitable Trust; a modern hostel will be built; 66 new members joined.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *