श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बीकानेर, 4 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री शिखरबंद महादेव मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री निशांत जैन सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम हाड़ला, श्री चम्पालाल गेदर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी सहभागिता निभाई। भगवान शिव का पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से विधिवत रुद्राभिषेक किया गया तथा वैदिक ऋचाओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

रुद्राभिषेक के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *