राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे पहुंचे नाल एयरपोर्ट

बीकानेर, 16 अक्टूबर। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार प्रातः नाल एयरपोर्ट पहुंचे।
इस अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री नरसी राम बिश्नोई, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। श्री बागडे यहां से राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *