The second issue of 'Yoga Anandam' was published.

“सदा दिवाली योगी की, आठों पहर आनंद।” योग आनंदम्’ का अ-द्वितीय अंक प्रकाशित।

“सदा दिवाली योगी की, आठों पहर आनंद।”
योग आनंदम्’ का अ-द्वितीय अंक प्रकाशित।

पातंजल योगसूत्र – समाधिपाद, 1.2-1.3):
* योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः ॥ — चित्त की वृत्तियों (लहरों/विचारों) का निरोध (रोकना) ही योग है।
* तदा द्रष्टुः स्वरूपेऽवस्थानम् ॥ — जब चित्त की वृत्तियाँ शांत हो जाती हैं, तब द्रष्टा (स्वयं) अपने वास्तविक स्वरूप में प्रतिष्ठित हो जाता है।

ऐसे ही योग के गहन विचारो को संपादक ने बहुत आसान भाषा में पाठकों के समक्ष “योग आनंदम” पत्रिका के दूसरे अंक में रखा है। रखा है।
— मेलबर्न की विक्टोरिया संसद में प्रथम अंक का विमोचन हुआ, योग आनंदम पत्रिका को यह अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। यह अंक भारतीय संस्कृति, योग और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम है।

आनंद के गागर में योग का अथाह सागर समेटे ‘योग आनंदम्’ पत्रिका के ये अंक भारतीय ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का एक अनूठा उपहार बनकर सामने आया है। यह केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि तन की स्वस्थता, मन की शांति और आत्मा की प्रसन्नता को जोड़ने वाला ऐसा ज्ञान-संगम है, जिसमें भारतीय ऋषि-परंपरा की सुगंध और आधुनिक जीवन की आवश्यकताओं का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।

प्रथम संस्करण का गरिमामय विमोचन पर योगाचार्य ढाकाराम, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, आहार विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

‘योग आनंदम्’ पत्रिका का उद्देश्य योग को केवल आसनों और व्यायाम तक सीमित न रखते हुए जीवन जीने की एक संपूर्ण कला के रूप में प्रस्तुत करना है। योग आनंदम पत्रिका में योग, ध्यान, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों जैसे विषयों को विशेष स्थान दिया गया है।

इसका प्रत्येक पृष्ठ भारतीय ज्ञान परंपरा की उस अमूल्य विरासत का परिचायक है, जो मनुष्य को बाहरी उपलब्धियों के साथ आंतरिक आनंद की ओर भी प्रेरित करती है। इसमें समाहित विचार पाठकों को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन की राह दिखाने का प्रयास करते हैं।

गणमान्य पाठकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय योग और संस्कृति का संदेश सीमाओं से परे पूरी मानवता के लिए कल्याणकारी है। ‘योग आनंदम्’ पत्रिमा इसी संदेश को वैश्विक पटल पर पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।

निस्संदेह, ‘योग आनंदम्’ पत्रिका योग के गागर में आनंद का महासागर है—एक अद्वितीय प्रयास, जिसमें ज्ञान भी है, साधना भी; स्वास्थ्य भी है, संस्कृति भी और जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश भी। योग आनंदम पत्रिका को सुंदर भविष्य के लिए शुभ कामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *