कोटा पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई: 'जीवन साथी' ऐप पर फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर युवती से बलात्कार व लाखों की ठगी

कोटा पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई: ‘जीवन साथी’ ऐप पर फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर युवती से बलात्कार व लाखों की ठगी

कोटा पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई: ‘जीवन साथी’ ऐप पर फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर युवती से बलात्कार व लाखों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
​दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से SI बताकर युवती को शादी का झांसा दिया; मेडिकल के नाम पर ₹10 लाख नकद, 15 तोले सोने के गहने और स्विफ्ट कार ऐंठी

जयपुर, 22 अगस्त। कोटा शहर की नयापुरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से सब-इंस्पेक्टर बताकर युवती को अपने झांसे में लिया था।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि फरार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के सुपरविजन और पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम के निर्देशन में नयापुरा थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रितिक कम्बोज (24) निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) हाल मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।
जीवनसाथी ऐप पर हुई थी दोस्ती
युवती की आरोपी से जीवनसाथी ऐप के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बताते हुए शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने दिल्ली पुलिस में मेडिकल और अन्य जरूरतों का बहाना बनाकर युवती से करीब 10 लाख रुपये, 15 तोला सोने के आभूषण और एक स्विफ्ट कार अपने नाम पर ले ली।
लगातार बदल रहा था ठिकाना
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोपी के खिलाफ आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाए गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। तकनीकी निगरानी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे मुजफ्फरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *