भारतीय सेना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित रात्रिभोज में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मिजोरम के माननीय राज्यपाल श्री जनरल वीके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।
इस अवसर पर पधारे सभी मेहमानों ने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया। हमारी समृद्ध संस्कृति और ‘पधारो म्हारे देश’ की भावनाओं के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया।
