सुनील शर्मा ने राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली— मुख्य सूचना आयुक्त ने राज्य सूचना भवन में दिलाई शपथ
जयपुर, 10 दिसंबर। नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त सुनील शर्मा को बुधवार को राज्य सूचना भवन में मुख्य सूचना आयुक्त मोहन लाल लाठर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री शर्मा को राज्यपाल श्री बागडे ने गत 8 दिसम्बर को अधिसूचना जारी कर राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की थी।शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
