जयपुर : डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के निर्देशन में माणक चौक थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया की बड़ी कार्रवाई-
ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट के प्रयास की वारदात का पर्दाफाश, पुलिस ने 12 घंटे में ही दबोचे तीन बदमाश, कार्रवाई में तीनों बदमाशों की टूटी टांगे, कल रात 8 बजे 4 बदमाश चाकू लेकर घुसे थे कृष्णा ज्वेलर्स में, लेकिन व्यापारी ओमप्रकाश और अनुज भिड़ गए बदमाशों से, बदमाशों ने दोनों पर चाकू से वार कर किया घायल, असफल होने पर मौके से फरार हो गए थे बदमाश, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी मौके पर, पहले घायलों को भिजवाया अस्पताल, उसके बाद किया सर्च ऑपरेशन शुरू, देर रात 3 बजे पुलिस ने दी खोह नागोरियान इलाके में दबिश, पुलिस को देख बदमाशों ने 2 मंजिला मकान से कूद फरार होने का किया प्रयास, इसी प्रयास में तीनों के पैरों में हुआ फ्रैक्चर, आरोपियों को करवाया गया SMS अस्पताल में भर्ती, अब पुलिस कर रही चौथे बदमाश की तलाश
