3rd ODI - India beat South Africa by 9 wickets Jaiswal scores a century, Kuldeep Yadav and Prasidh take 4 wickets each; series won 2-1

तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरायाः जायसवाल की सेंचुरी, कुलदीप-प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए; सीरीज 2-1 से जीती

तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरायाः जायसवाल की सेंचुरी, कुलदीप-प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए; सीरीज 2-1 से जीती
भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।

271 रन के टारगेट के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी पहली फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *