युवा संबल मेलाः तैयारियां पूर्ण, मंगलवार को मिलेंगे रोजगार को सात हजार अवसर

युवा संबल मेलाः तैयारियां पूर्ण, मंगलवार को मिलेंगे रोजगार को सात हजार अवसर
बीकानेर, 19 जनवरी। जिला प्रशासन तथा उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवा संबल मेला आयोजित किया जाएगा। इससे संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं की 42 तथा सरकारी विभागों की दस स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इन नियोक्ताओं द्वारा रोजगार के सात हजार से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेला प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट नंबर 1 से अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया कर्मियों का प्रवेश होगा। वहीं समस्त नियोक्ता और आशार्थी आईटीआई कॉलेज के सामने वाले गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के साथ ही आशार्थियों की उपस्थिति ली जाएगी। यदि कोई युवा ऑनस्पॉट पंजीकरण करवाना चाहता है, तो इसके लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवाओ के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है, जहां विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले युवाओं को अपना बायोडेटा, क्वालिफिकेशन से संबंधित सभी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *