भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता,इंग्लैंड को 100 रन से हराया
भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की बड़ी जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए।
भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 15 चौके और 15 छक्कों के सहारे 175 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। कालेब फॉल्कनर ने 115 रन बनाए। वे एक छोर से डटे रहे, लेकिन दूसरे छेर से विकेट गिरते रहे। जो कि इंग्लैंड की हार का कारण बना।
